सुर-संगम ग्रांड फिनाले का आयोजन

संस्थाएं

सुर-संगम ग्रांड फिनाले का आयोजन

मुंबई।
तेरापंथ महिला मंडल, मुंबई के तत्त्वावधान में सुर-संगम ग्रांड फिनाले का आयोजन तेरापंथ भवन, कांदिवली में साध्वी निर्वाणश्री जी एवं साध्वीवृंद के सान्निध्य में हुआ। मंगलाचरण अंधेरी महिला मंडल की बहनों द्वारा किया गया। अंधेरी महिला मंडल की संयोजिका शशि लोढ़ा ने सभी का स्वागत किया। महिला मंडल की अध्यक्ष रचना हिरण ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 2023 आचार्यश्री महाश्रमण जी के मुंबई आगमन को ध्यान में रखते यह सुर-संगम का आयोजन किया गया।
साध्वी डॉ0 योगक्षेमप्रभाजी ने सुर-संगम ग्रांड फिनाले के लिए पूरी टीम को साधुवाद दिया। महिला मंडल मंत्री अलका मेहता ने अपने भाव व्यक्त किए। सुर-संगम ग्रांड फिनाले के प्रथम राउंड देशभक्त गीत का प्रारंभ हुआ। जिसमें चयनित 13 टीम ने प्रस्तुति दी। प्रथम राउंड का संचालन प्रतिभा बैद ने किया। दूसरे राउंड जिसमें स्वरचित स्वागत गीतों की थीम थी, उसमें सभी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। द्वितीय राउंड का संचालन सहमंत्री सरोज सिंघवी ने किया।
साध्वी निर्वाणश्री जी ने सभी के लिए आध्यात्मिक मंगलकामना की व मुंबई महिला मंडल के इस कार्य को सराहा। मदन तातेड़ व विनोद बोहरा ने अपने विचार रखे तथा मुंबई महिला मंडल को साधुवाद देते हुए कहा कि स्वागत गीत हेतु इन 13 टीमों का चयन निश्चित है। म्यूजिक डायरेक्टर ललित सेन ने कार्यक्रम की संयोजना के लिए बधाई दी व 13 धुनों को बनाने का वादा किया। कविता सेठ ने अपनी मधुर आवाज में गीत की प्रस्तुति दी व सफलतम कार्यक्रम की बधाई दी। मीनाक्षी भूतोड़िया ने अपनी आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध किया। विराग मधुमालती ने आचार्यश्री महाप्रज्ञ को समर्पित गीत प्रस्तुत करते हुए तेममं, मुंबई को सुंदर आयोजना के बधाई दी। सभी टीम की सुंदर प्रस्तुति रही।
13 टीम की 63 बहनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें प्रथमµखारघर टीम, द्वितीय अंधेरी टीम, तृतीय बदलापुर व प्रोत्साहन भांडुप टीम रहे। इस सुर-संगम ग्रांड फिनाले में अभातेममं ट्रस्टी प्रकाश देवी तातेड़, अभातेममं पूर्वाध्यक्ष कुमुद कच्छारा, पूर्व महामंत्री तरुणा बोहरा सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।  सुर-संगम सेमीफाइनल को सफल बनाने हेतु संयोजक भारती सेठिया, विमला सेखानी, सरोज सिंघवी, सुमन मेहता व प्रतिभा बैद का सहयोग रहा। आभार ज्ञापन मुंबई कार्यकारिणी से सुमन मेहता ने किया तथा प्रायोजक तेममं अंधेरी व श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। मुंबई के सभी क्षेत्रों से लगभग 1100 से भी ज्यादा बहनों की उपस्थिति रही।