मासखमण तप अभिनंदन के कार्यक्रम

संस्थाएं

मासखमण तप अभिनंदन के कार्यक्रम

उधना
साध्वी लब्धिश्री जी के सान्निध्य में उधना तेरापंथ भवन में अर्जुन धूपिया की विरल सिद्धि जैन संस्कार विधि से पारणा करवाया। वर्षी तप की साधना के साथ-साथ उन्होंने मासखमण की तपस्या भी पूर्ण की। अर्जुन धुपिया पिछले लगभग 20 वर्षों से प्रति वर्ष चातुर्मास में अठाई या अठाई से अधिक की तपस्या करते रहे हैं। 20 वर्ष से उन्हें रात्रि भोजन त्याग है। यह उनका चौथा मासखमण है।
साध्वी लब्धिश्री जी ने कहा कि अर्जुन धूपिया तेरापंथ धर्मसंघ के सुश्रावक हैं। वे संघ एवं संघपति के प्रति पूर्णरूपेण समर्पित हैं। एक जागरूक एवं दायित्वशील कार्यकर्ता हैं। उन्होंने वर्षीतप की साधना के साथ-साथ मासखमण की तपस्या भी संपन्न की है यह अपने आपमें एक विरल सिद्धि है। मैं उनके भावी आध्यात्मिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित करती हूं।
मासखमण की तपस्या संपन्न हीोने पर तेयुप उधना के तत्वावधान में जैन संस्कार विधि संस्कारक अर्जुन मेड़तवाल, नेमीचंद कावड़िया एवं संजय बोथरा ने परिवार जनों की उपस्थिति में जैन संस्कार विधि से मंत्रोच्चार के द्वारा उनकी सुदीर्घ तपस्या का पारणा करवाया। संस्कारकों ने उनकी विशिष्ट तप की अनुमोदना करते हुए वृहद मंगलपाठ सुनाया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।