रक्षाबंधन कार्यशाला के आयोजन

संस्थाएं

रक्षाबंधन कार्यशाला के आयोजन

अमराईवाड़ी
तेममं द्वारा शासनश्री साध्वी सरस्वती जी के सान्निध्य में रक्षाबंधन कार्यशाला एवं आध्यात्मिक राखी प्रतियोगिता का आयोजन सिंघवी भवन के प्रांगण में किया गया। मंत्रोच्चार के साथ साध्वीश्री जी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने प्रश्नोत्तरी के द्वारा श्रावक समाज को जागरूक किया एवं आध्यात्मिक जानकारी प्रदान की। साध्वी संवेगप्रभा जी ने गीत के माध्यम से भाव अभिव्यक्त किए। अध्यक्ष संगीता सिंघवी ने सभी तपस्वी भाई-बहनों तथा आए हुए सभी का स्वागत किया। महिला मंडल की बहनों ने रक्षाबंधन पर गीत द्वारा भाव व्यक्त किए। सभा के अध्यक्ष रमेश पगारिया एवं मंत्री गणपत हिरण ने अपने विचार रखे। तत्पश्चात आध्यात्मिक राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 11 बहनों ने भाग लिया। निर्णायक के रूप में संगीता सिंघवी एवं लक्ष्मी सिसोदिया रहे। आध्यात्मिक राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पिस्तादेवी हिरण, द्वितीय स्थान पर सलोनी चपलोत, तृतीय स्थान पर सेजल मेहता, सांत्वना में शीलादेवी हिरण रही। विजेताओं को महिला मंडल के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंडल की मंत्री लक्ष्मी सिसोदिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।