अमृत महोत्सव कार्यक्रम

संस्थाएं

अमृत महोत्सव कार्यक्रम

नोएडा।
अभातेममं द्वारा निर्देशित आजादी का अमृत महोत्सव 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तेममं, नोएडा द्वारा आर्ष कन्या गुरुकुल में कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान गाया गया।75 की संख्या को मानव शंृखला बनाकर दर्शाया गया। सर्कल के चारों तरफ लहराते हुए तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा की। तेममं अध्यक्षा कविता लोढ़ा व मंत्री दीपिका चोरड़िया द्वारा आर्ष कन्या गुरुकुल की अधिष्ठात्री सीमा चौधरी को महिला मंडल गणवेश को भेंट कर सम्मानित किया गया। आभार आर्ष कन्या गुरुकुल के संस्थापक आचार्य जैनेंद्र शास्त्री और उनकी धर्मपत्नी सीमा चौधरी का जिन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने का सुअवसर प्रदान किया।