स्नेहम् प्रोजेक्ट पूर्ण

संस्थाएं

स्नेहम् प्रोजेक्ट पूर्ण

नालासोपारा (मुंबई)।
अभातेममं के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के तत्त्वावधान में नालासोपारा महिला मंडल द्वारा स्नेहम प्रोजेक्ट पूर्ण किया गया। संकल्प स्पेशल स्कूल, लिंक रोड नालासोपारा ईस्ट में पधारे। यहाँ 35 से 40 बच्चे पढ़ाई करते हैं। विशेष अतिथि के रूप में मुंबई महिला मंडल की अध्यक्षा रचना हिरण, सहमंत्री संगीता चपलोत पधारे। संयोजिका वनीता सोलंकी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। महिला मंडल अध्यक्षा ने अपने भाव व्यक्त किए। मुंबई के विशेष सहयोगी अंजु छाजेड़ की उपस्थिति रही। वहाँ पर एक वॉटर प्यूरीफायर फिल्टर मशीन दिया गया। डॉ0 अनीता सिंह ने विचार रखे। संकल्प स्कूल के बच्चों ने महिला मंडल को भेंट में उनके हाथ से सजाए हुए संुदर दीपक दिए। सभी का आभार सह-संयोजिका वर्षा धाकड़ ने किया। इस प्रोजेक्ट में 25 से 28 बहनों की उपस्थिति रही।