परचम केसरिया शक्ति का

संस्थाएं

परचम केसरिया शक्ति का

राजसमंद, कांकरोली।
अभातेममं के तत्त्वावधान में साध्वी मंजुयशा जी के सान्निध्य में तेममं कांकरोली के बैनर तले ‘परचम केसरिया शक्ति का’ दो चरणों में मनाया गया। पहले चरण में कन्या सुरक्षा बेंच का उद्घाटन किया गया और दूसरे चरण में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया की अध्यक्षता में इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में कार्यशाला का शुभारंभ साध्वीश्री जी के नमस्कार महामंत्र से हुआ। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया। कांकरोली अध्यक्षा इंद्रा पगारिया ने सभी का स्वागत किया।
साध्वी मंजुयशा जी ने कार्यक्रम के तहत महिलाओं की शक्ति पर आत्मचिंतन करने व अधिक मजबूत बनने की प्रेरणा प्रदान की। महिला पुलिस अधिकारी संगीता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष प्रकाश सोनी, तेयुप के अध्यक्ष निखिल कच्छारा व मंत्री दिव्यांश कच्छारा, टीपीएफ के मंत्री आर0के0 जैन, कन्या मंडल संयोजिका, सह-संयोजिका एवं केसरिया साड़ी में मंडल की सभी बहनें उपस्थित रही। परचम केसरिया शक्ति का रंगोली भी कन्या मंडल व महिला मंडल की बहनों द्वारा बनाई। मंत्री मनीषा कच्छारा व नीता सोनी ने संयुक्त रूप से संयोजन किया। सरोज चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया।