अभातेममं के निर्देशन में तेरापंथ कन्या मंडल के 18वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन

संस्थाएं

अभातेममं के निर्देशन में तेरापंथ कन्या मंडल के 18वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन

छापर।
छापर की धरा पर आचार्यश्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में अभातेममं के तत्त्वावधान में अखिल भारतीय कन्या मंडल के 18वें अधिवेशन का आगाज हुआ। पूरे भारत वर्ष से लगभग पाँच सौ कन्याओं की अधिवेशन में सहभागिता रही। अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया के साथ संपूर्ण टीम की उपस्थिति रही। मंगलाचरण आमेट कन्या मंडल द्वारा किया गया। आचार्यश्री महाश्रमण जी ने सभी कन्याओं को प्रेरणा देते हुए फरमाया कि भक्तांबर व पुरानी गीतिका सभी को आनी चाहिए। कन्याओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कन्याओं ने अपनी जिज्ञासा में पूछा कि वैराग्य की भावना कैसे जागृत होती है, गुस्सा कैसे शांत होता है, कैसे हम अपने जीवन को बिना किसी गलत राह पर चलकर कामयाब बनाएँ। गुरुदेव ने सभी कन्याओं की जिज्ञासाओं का समाधान दिया और कहा कि हम जो भी काम करें, नैतिक मूल्यों के साथ करें। गुस्सा न करें मन को समझाते रहें, समता से रहें, साधु-साध्वियों के सान्निध्य में रहकर भी वैराग्य की भावना को प्रबल कर सकते हैं और कामयाब बन सकते हैं।
द्वितीय दिवस इंदौर कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण, साध्वीप्रमुखाश्री जी का संदेश वाचन कार्यकारिणी सदस्या लता जैन के द्वारा राष्ट्रीय अध्यश्क्ष नीलम सेठिया ने वीडियो के माध्यम से New Dimension of Jainism के बारे में जानकारी दी। समणी नियोजिका अमलप्रज्ञा जी ने कन्याओं को उद्बोधन देते हुए कहा कि जिंदगी को खुशनुमा कैसे बनाया जाए। मुमुक्षु सोनल बाई ने सुंदर गीतिका का संगान किया। मोटिवेशनल स्पीकर अनुराग ऋषि ने सभी कन्याओं को Enjoy doing your owrk by choice not by chance, with smile n energy के बारे में समझाया। अनुराग ऋषि का सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम महामंत्री मधु देरासरिया ने किया।
तीसरे सत्र She Inspire - Infinite possibilities of 3Ex show esa Bike Rider नीतू चोपड़ा, कुश्ती चेंपियन बबिता फोगाट, हेल्थ कोचर डॉ0 निधि नाहटा, लाइफ कोच डॉ0 शिखा ऋषि ने सभी अपने कामयाब जीवन के अनुभवों को सभी कन्याओं के साथ साझा किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या वंदना बरड़िया नेSolution Junction के साथ Panelist moderator के माध्यम से कन्याओं की जिज्ञासा का समाधान किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिल्पा बैद ने Gratitude Challenge के बारे में बताया। चार Panelist का सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया, उपाध्यक्षा सरिता डागा, महामंत्री मधु देरसारिया, निवर्तमान अध्यक्षा पुष्पा बैद, कन्या मंडल प्रभारी अर्चना भंडारी, सहमंत्री निधि सेखानी ने किया। Infinite possibilities - Transformation में मंगलाचरण रायपुर कन्या मंडल द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में Find you Wow NIP Trainer प्रज्ञा दुगड़ ने कन्याओं को बताया कि जिंदगी को Wow बनाने के लिए आत्मा, शरीर और मन को Worthy Outstanding और Welcoming रखना चाहिए। संगगायिका अभिलाषा बांठिया ने एक गीत के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। पूरे वर्ष में सभी क्षेत्र की कन्या मंडल के कार्यों का अवलोकन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया, उपाध्यक्ष सरिता डागा, महामंत्री मधु देरासरिया, कन्या मंडल की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना भंडारी व संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम द्वारा पुरस्कृत किया गया।
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के छापर धरा पर अीाातेममं के अंतर्गत अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल का Spectrum 18वाँ अधिवेशन के तीसरे दिन के समापन सत्र के कार्यक्रम की शुरुआत रा0क0मं0 के कन्याओं की प्रस्तुति के द्वारा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया व महामंत्री मधु देरासरिया ने वार्षिक प्रतिवेदन गुरुदेव के श्रीचरणों में भेंट किया।
साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी ने कन्याओं को मंगल उद्बोधन देते हुए कहा कि यदि आकर्षक बनना है तो सभी को अपने व्यवहार को शालीन व संस्कारों को अच्छा बनाना होगा। कन्या मंडल की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना भंडारी ने वर्ष भर में कन्या मंडल की शाखाओं द्वारा किए गए संपूर्ण कार्यों की जानकारी एवं Success graph की जानकारी गुरुदेव के सामने रखी। गुरुदेव ने कन्याओं को एक वर्ष के लिए कोई भी दो संकल्प करने की प्रेरणा दी। वृहद् मंगलपाठ से अधिवेशन सानंद संपन्न हुआ।