बेंच का लोकार्पण समारोह का आयोजन

संस्थाएं

बेंच का लोकार्पण समारोह का आयोजन

नालासोपारा (मुंबई)।
अभातेममं के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के तत्त्वावधान में महिला मंडल द्वारा एक बेंच का रेलवे स्टेशन पर लोकार्पण किया गया। विशेष अतिथि के रूप में मुंबई महिला मंडल के अध्यखा रचना हिरण और सहमंत्री संगीता चपलोत पधारे। ब्राह्मण सेना राष्ट्रीय महिला प्रभारी नीता त्रिवेदी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार मंत्र द्वारा की गई। मुंबई महिला मंडल के अध्यक्ष रचना हिरण ने बेंच का अनावरण किया। नालासोपारा कन्या मंडल एवं महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति रही। महिला मंडल संयोजिका वनीता सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत किया। तेयुप के अध्यक्ष किशन कोठारी एवं सभा अध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेहता ने अपने विचार रखे। मुंबई चातुर्मास समिति के अध्यक्ष मदन तातेड़ एवं अभातेयुप मंत्री भूपेश कोठारी सहित पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। आभार सह-संयोजिका वर्षा धाकड़ ने किया।