संघ के प्रति कार्यकर्ता का दायित्व कार्यशाला

संस्थाएं

संघ के प्रति कार्यकर्ता का दायित्व कार्यशाला

जाटाबास, जोधपुर।
शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी के सान्निध्य में संघ के प्रति कार्यकर्ता का दायित्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी के नमस्कार महामंत्रोच्चार से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंगलाचरण महिला मंडल की सदस्या सरिता गेलड़ा, सरिता डोसी एवं निर्मला समदड़िया ने भिक्षु अष्टकम से किया। स्वागत भाषण सभा अध्यक्ष पन्नालाल कागोत एवं अतिथि परिचय डॉ0 उम्मेद राज तातेड़ ने किया। साध्वी कंचनरेखाजी ने अपने विचार अभिव्यक्त किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि महासभा उपाध्यक्ष विजयराज मेहता ने कहा कि कार्यकर्ता को हमेशा संघ एवं संघ पति के प्रति समर्पित रहना चाहिए। मुख्य वक्ता संयोजक स्मारक सुरक्षा समिति महासभा मर्यादा कुमार कोठारी ने वक्तव्य में कहा कि कार्यकर्ता अपने अधिकारों का अतिक्रमण न करके कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। कार्यकर्ता सहनशील, श्रमशील एवं संघ के लिए समर्पित रहे।
शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी ने कहा कि संघ से समाज में विकास का दायित्व कार्यकर्ताओं पर निर्भर है। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व सक्षम होना चाहिए। क्योंकि उनका स्थान महत्त्वपूर्ण होता है। समाज उनके कार्यों का मूल्यांकन करता है, समाज में कार्यकर्ता जितने शक्तिशाली होंगे समाज उतना ही विकास करेगा। कार्यकर्ता अपना दायित्व सम्यक् प्रकार निर्वहन करे, ओजस्वी, तेजस्वी, गौरवशाली, आदर्श कार्यकर्ता बने। अतिथियों का सम्मान पनलाल कागोत, मंत्री दिलीप मालू, दीपचंद सुराणा, रतनलाल कागोत, राजकुमार गेलड़ा, देवेंद्र चौधरी एवं प्रसन्न चंद कांकरिया ने किया। आभार तेयुप के अध्यक्ष मितेश जैन एवं कार्यक्रम का संचालन सभा के सहमंत्री मुकेश चौधरी ने किया।