जैन विद्या परीक्षा प्रमाण पत्र वितरण समारोह

संस्थाएं

जैन विद्या परीक्षा प्रमाण पत्र वितरण समारोह

पुणे।
साध्वी काव्यलता जी के सान्निध्य में जैन विद्या परीक्षा प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानशाला विद्यार्थी मैत्री जैन द्वारा मंगलाचरण से की गई। साध्वीश्री जी ने जैन विद्या में अर्हता प्राप्त करने एवं परीक्षा देने की प्रेरणा प्रदान की। केंद्र व्यवस्थापक द्वारा जैन विद्या परीक्षा के प्रारूप के बारे में जानकारी दी गई। पुणे, पिंपरी चिंचवड़, आंचलिक संयोजिका नीलम चोरड़िया ने अंचल में चल रहे समण संस्कृति संकाय के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी एवं साध्वीश्री का आभार व्यक्त किया। समण संस्कृति संकाय द्वारा 22वें जैन विद्या दीक्षांत समारोह, छापर में गुरुदेव के सान्निध्य में नीलम चोरड़िया को श्रेष्ठ आंचलिक संयोजिका के रूप में सम्मानित होने पर तेरापंथ समाज, पुणे की तरफ से बधाई दी गई। तेरापंथी सभा, पुणे के तत्त्वावधान में जैन विद्या परीक्षा-2021 के 69 प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभा, तेयुप, महिला मंडल पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण करवाया गया।