सम्यक् दर्शन कार्यशाला से आध्यात्मिक ज्ञान का विकास संभव

संस्थाएं

सम्यक् दर्शन कार्यशाला से आध्यात्मिक ज्ञान का विकास संभव

जसोल।
अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप के तत्त्वावधान में शासनश्री साध्वी सत्यप्रभाजी के सान्निध्य में 15 दिवसीय सम्यक् दर्शन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम कार्यशाला के किट का अनावरण किया गया। तेयुप अध्यक्ष तरुण भंसाली ने सम्यक् दर्शन कार्यशाला की महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। मंत्री अमित सुराणा ने बताया कि यह कार्यशाला आचार्यश्री महाश्रमण जी की कृति ‘भगवान ने कहा’ पुस्तक पर आधारित है। शासनश्री साध्वी सत्यप्रभाजी ने जसोल के श्रावक समाज से कार्यशाला में भाग लेने के लिए आह्वान किया। किट का अनावरण व बैनर का विमोचन तेरापंथ सभा अध्यक्ष उषभराज तातेड़, मंत्री कांतिलाल ढेलड़िया, तेयुप अध्यक्ष तरुण भंसाली, मंत्री अमित सुराणा, निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र मांडोत, मंत्री दिनेश वडेरा, वर्तमान तेयुप उपाध्यक्ष मनीष बोकड़िया, रोनक भंसाली आदि अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।