आध्यात्मिक भेंट अर्पित गुरु चरणों में

संस्थाएं

आध्यात्मिक भेंट अर्पित गुरु चरणों में

छापर।
तेममं के तत्त्वावधान में पूज्यप्रवर के स्वागत-अभिनंदन के लिए लंबे समय से बहनें त्याग प्रत्याख्यान, संकल्प रोजाना कर रही थीं, गुरुदेव ने कोयंबटूर मर्यादा महोत्सव में जब छापर का चातुर्मास फरमाया तो यहाँ के प्रवासी हो या निवासी सभी के मन में बहुत उल्लास और उमंग थी कि हम गुरुदेव का स्वागत कैसे करें, आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ करें, इसी कड़ी में छापर तेरापंथ महिला मंडल ने जप-तप संकल्प के साथ रोजाना का एक संकल्प का शुभारंभ किया। संकल्प 9 जुलाई से पूज्यप्रवर के प्रवेश तक चला, जिसमें सैकड़ों भाई-बहनों ने रोजाना प्रत्याख्यान किया।
आचार्यश्री महाश्रमण जी ने महती कृपा करके फरमाया कि छापर महिला मंडल ने संकलपों की भेंट अर्पित की है, बहुत अच्छी बात है। छापर की बहनें तत्त्वज्ञान से भी ज्यादा से ज्यादा जुड़ें और अपना आध्यात्मिक विकास करें। महिला मंडल अध्यक्ष सरिता सुराणा ने भी गुरुदेव को आध्यात्मिक गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम की संयोजिका शांति दुधोड़िया ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए संकल्पों की विस्तृत जानकारी दी।
साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी ने एवं साध्वीवर्या जी के साथ महिला मंडल के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक शासन गौरव साध्वी कल्पलता जी को भी आध्यात्मिक भेंट अर्पित कर बहनों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। आध्यात्मिक भेंट को बनाने में कन्या मंडल संयोजिका चेतना भुतोड़िया एवं मंत्री अलका बैद का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष माणकचंद नाहटा एवं सभा अध्यक्ष विजय सिंह सेठिया, तेयुप के अध्यक्ष सौरव भुतोड़िया एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के परामर्शक विमला नाहटा, अमिता नाहटा एवं पूर्व परामर्शक चंपाबाई कोठारी एवं महिला मंडल के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।