मंत्र दीक्षा एवं वीतराग पथ कार्यशाला के आयोजन

संस्थाएं

मंत्र दीक्षा एवं वीतराग पथ कार्यशाला के आयोजन

टी-दासरहल्ली, यशवंतपुर
बच्चों में सुसंस्कारों के बीजारोपण एवं अध्यात्म के भाव प्रबल हों इस हेतु अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप, टी-दासरहल्ली संग तेयुप यशवंतपुर ने सामुहिक कार्यशाला का आयोजन किया। शासनश्री साध्वी कंचनप्रभाजी, शासनश्री साध्वी मंजुरेखाजी के सान्निध्य में कार्यशाला के अंतर्गत कुल 98 बच्चों ने नमस्कार महामंत्र के सामुहिक संगान के साथ मंत्र दीक्षा ग्रहण की। शासनश्री साध्वी कंचनप्रभाजी ने कहा कि मंत्र दीक्षा के द्वारा बच्चों में आध्यात्मिक संस्कारों का बीजारोपण होता है। देव, गुरु, धर्म के प्रति श्रद्धा भाव जागृत होता है। साध्वी मंजुरेखाजी ने कहा कि मंत्र दीक्षा के संकल्पों के द्वारा बच्चे अपने अभिभावकों के प्रति विनम्र रहने का संदेश प्राप्त करते हैं। सभी साध्वियों ने भगवान महावीर की स्तुति में गीत का संगान किया। टी-दासरहल्ली तेयुप अध्यक्ष दिलीप पोखरना, यशवंतपुर तेयुप अध्यक्ष कमलेश दक ने साध्वीश्री जी के चरणों में कृतज्ञता ज्ञापित की। ट्रस्ट अध्यक्ष नवरत्नमल गांधी, निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष कुशल बाबेल, महिला मंडल अध्यक्षा रेखा मेहर, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका संगीता बाबेल, गांधीनगर सभा अध्यक्ष प्रकाश बाबेल, यशवंतपुर सभा अध्यक्ष गौतम मूथा ने अपने विचार व्यक्त किए। अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा एवं महामंत्री पवन मांडोत के नेतृत्व में पूरे देश में एक साथ दोनों कार्यशाला का आयोजन हुआ है।
सीपीएस राष्ट्रीय प्रभारी सतीश पोरवाड़ ने कहा कि बच्चों में सुसंस्कार एवं संघ व संघपति के प्रति प्रगाढ़ श्रद्धा जागृत होती रहे इस हेतु मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। इस बार वीतराग पथ कार्यशाला को भी साथ में जोड़ा गया है। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर टी-दासरहल्ली, यशवंतपुर सभा, तेयुप, महिला मंडल, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका एवं बच्चों की उपस्थिति रही। कार्यशाला संयोजक/प्रायोजक विजय पितलिया को परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। आभार तेयुप मंत्री देवीलाल गांधी ने किया।