जैन धर्मोस्तु मंगलम् कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

जैन धर्मोस्तु मंगलम् कार्यशाला का आयोजन

जयपुर।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं, जयपुर जैन धर्मोस्तु मंगलम् कार्यशाला राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया की अध्यक्षता में तत्त्वज्ञान प्रचेता एवं जैन स्कॉलर्स जैन विद्वानों द्वारा परिचर्चा का कार्यक्रम रखा गया। जैन धर्म के सिद्धांत की आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक सार्थकता जन-जन तक पहुँचाने के प्रयास के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामचरण बोहरा संसद सदस्य लोकसभा, रवि जैन (आईएएस, आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर) थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे डॉ0 धर्मचंद जैन, सुषमा सिंघवी, विकास गर्ग, पुखराज सेठिया।
सर्वप्रथम गुरुदेव के मंगलपाठ के वीडियो से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। तेममं, जयपुर सी-स्कीम एवं शहर के अध्यक्ष नीरू पुगलिया एवं निर्मला सुराणा ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। अभातेममं के ट्रस्टी कनक बरमेचा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने रूट वेजिटेबल्स विषय के अंतर्गत बताया जमीकंद के एक जीव में अनंत जीवों का वास होता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता डागा, अभातेममं के कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा बैद, विमल दुगड़, ममता रांका, प्रज्ञा बांठिया, तेममं के पदाधिकारीगण, तेरापंथ सभा, तेयुप, टीपीएफ, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी का आभार मंडल की मंत्री रेखा बोकाड़िया ने किया। मंच संचालन मंडल के उपाध्यक्ष प्रज्ञा सुराणा एवं नीलिमा बैद ने किया।