परचम केसरिया शक्ति का कार्यशाला

संस्थाएं

परचम केसरिया शक्ति का कार्यशाला

अमराईवाड़ी।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं द्वारा शासनश्री साध्वी सरस्वती जी के सान्निध्य में परचम केसरिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभातेममं महामंत्री मधु देरासरिया, सहमंत्री निधि सेखानी, गुजरात प्रभारी अदिति सेखानी, गुजरात प्रभारी श्रेया बाफना, कार्य समिति सदस्या नीतू बैद की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यशाला की शुरुआत साध्वीश्री जी ने नमस्कार महामंत्र से की। प्रेरणा गीत का संगान महिला मंडल की युवती बहनों द्वारा किया गया। मंडल की अध्यक्षा संगीता सिंघवी ने अतिथियों का स्वागत किया। उपासिका मंजु गेलड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए।
परचम केसरिसा शक्ति का कैसे लहराए? राष्ट्रीय महामंत्री मधु ने गणवेश कहाँ पर पहनना है उसकी जानकारी दी। सहमंत्री निधि सेखानी एवं गुजरात प्रभारी श्रेया बाफना ने चार योजना भावना चौका के बारे में जानकारी दी। गुजरात प्रभारी अदिति सेखानी ने अमराईवाड़ी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। शासनश्री साध्वी सरस्वती जी ने मंगल पाथेय प्रदान किया। साध्वी संवेगप्रभाजी एवं साध्वी नंदिताश्रीजी ने नारी शक्ति का गुणगान किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री लक्ष्मी सिसोदिया ने तथा आभार ज्ञापन हिना पगारिया ने किया। कन्या मंडल एवं महिला मंडल की अच्छी उपस्थिति रही।