कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत बेंचों का निर्माण

संस्थाएं

कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत बेंचों का निर्माण

चेन्नई।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत निर्मित बेंचों के लोकार्पण का कार्यक्रम अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व महिला मंडल ने साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी से मंलगपाठ श्रवण किया। राष्ट्रीय अध्यक्षा ने नमस्कार महामंत्र करने के बाद बेंच का लोकार्पण रीबन खोलकर किया। महिला मंडल द्वारा ओसवाल गार्डन, कुरुकपेट, चेन्नई में 4 बेंचों का निर्माण किया गया।
महिला मंडल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा का स्वागत गीत द्वारा अभिनंदन किया। पूर्वाध्यक्षा कमला गेलड़ा, सभा मंत्री अशोक खतंग, सहमंत्री मनोज गादिया, तेयुप मंत्री संदीप मूथा, ओसवाल गार्डन मंत्री नीतिन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अरविंद बोहरा ने महिला मंडल की गतिविधियों की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की। तेममं अध्यक्षा पुष्पा हिरण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस माला कातरेला, दीपा पारख एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्षा का सम्मान किया। इस अवसर पर परामर्शक सूरज मूथा, पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्यों, कन्या मंडल संयोजिका भावि बाफना आदि कन्याओं एवं ओसवाल गार्डन की बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंत्री रीमा सिंघवी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन शुभद्रा लुणावत ने किया।