दीक्षार्थी मुमुक्षु दीक्षा का मंगलभावना समारोह

संस्थाएं

दीक्षार्थी मुमुक्षु दीक्षा का मंगलभावना समारोह

किशनगंज (बिहार)।
साध्वी संगीतश्री जी के सान्निध्य में किशनगंज तेरापंथ भवन में दीक्षार्थी मुमुक्षु दीक्षा का मंगलभावना समारोह मनाया गया। समारोह का शुभारंभ साध्वीश्री जी के भिक्षु अष्टकम् से हुआ। मंगलभावना कार्यक्रम में नेपाल, बिहार, बंगाल से भाई-बहन उपस्थित थे। व्रतों का कवच धारण करने का नाम है-दीक्षा। आत्महित साधने की दिशा में प्रस्थान करने का नाम है-दीक्षा। भोगों को ठुकराकर यावज्जीवन त्यागमय जीवन जीने का नाम है-दीक्षा।
साध्वी शांतिप्रभाजी, साध्वी कमलविभाजी एवं साध्वी मुदिताश्री जी ने मुमुक्षु दीक्षा के भावी जीवन के प्रति मंगलकामना की। मुमुक्षु दीक्षा ने अपने मन की बात बताई कि किस प्रकार उसे वैराग्य उत्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय सभा के अध्यक्ष विमल दफ्तरी, महासभा तथा स्थानीय सभा के संरक्षक राजकरण दफ्तरी, नेपाल, बिहार, झारखंड के अध्यक्ष भेरूदान भुरा, उपाध्यक्ष चैनरूप दुगड़, मंत्री वीरेंद्र संचेती, स्थानीय महिला मंडल अध्यक्षा संतोष दुगड़, उपासिका शायर कोठारी, अररिया, अररिया आरएस, गुलाबबाग, टाटानगर, खुश्कीबाग, इस्लामपुर, भागलपुर सभा के अध्यक्ष, इस्लामपुर में महिला मंडल अध्यक्षा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष, महासभा प्रभारी नवरत्न दुगड़, कन्हैयालाल बोथरा, सुजानमल सेठिया, सभी ने दीक्षार्थी बहन दीक्षा को मंगलभावनाएँ संप्रेषित की। मंच संचालन सभा के मंत्री अजय बैद ने किया।