संघ के प्रहरी-हो आस्था गहरी कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

संघ के प्रहरी-हो आस्था गहरी कार्यक्रम का आयोजन

तिरुपुर।
साध्वी उज्ज्वलप्रभाजी के सान्निध्य में तेयुप द्वारा ‘संघ के प्रहरी हो आस्था गहरी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का 103वाँ जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी उज्ज्वलप्रभाजी द्वारा ध्यान के अभ्यास कराने के साथ हुई। ऋषभ आंचलिया ने गीत प्रस्तुत किया। साध्वी धैर्यप्रभाजी ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी प्रबोधयशा जी ने गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी सन्मतिप्रभाजी एवं साध्वी अनुप्रेक्षाजी ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी उज्ज्वलप्रभाजी ने आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुमति भंडारी ने किया।