आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी की जन्म जयंती समारोह

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी की जन्म जयंती समारोह

पर्वत पाटिया।
तेयुप के निर्देशन में किशोर मंडल द्वारा आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के 103वें जन्म जयंती पर तेरापंथ भवन, पर्वत पाटिया में ‘श्रीं महाप्रज्ञ गुरुवे नमः’ जाप का कार्यक्रम रखा। जिसमें तेरापंथी सभा के गणमान्य सदस्य, तेयुप के पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यगण और तेरापंथ किशोर मंडल की उपस्थिति रही। सभी ने सामायिक के साथ जाप कर आचार्य महाप्रज्ञ जी के श्रीचरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन तेयुप मंत्री विनय जैन ने किया।