शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन

रोहिणी, दिल्ली
रोहिणी, तेरापंथ भवन में निवर्तमान अध्यक्ष मदनलाल जैन ने वर्तमान अध्यक्ष विजय जैन को शपथ ग्रहण करवाई। दिल्ली सभा अध्यक्ष सुखराज सेठिया, महिला मंडल की अध्यक्षा मंजु जैन, तेयुप के अध्यक्ष विकास सुराणा, दिल्ली सभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद बाफना, पश्चिम विहार के अध्यक्ष सुशील जैन, पालम अध्यक्ष ईश्वर जैन, उत्तम नगर के अध्यक्ष, नागलोई के अध्यक्ष श्रीपाल जैन आदि ने नव मनोनती अध्यक्ष एवं उनकी टीम को बधाई दी। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष विजय जैन ने अपनी टीम की उद्घोषणा की। आभार ज्ञापन सभा के महामंत्री राजेंद्र सिंघी ने किया।