आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का जन्मोत्सव समारोह

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का जन्मोत्सव समारोह

सांताक्रुज।
साध्वी राकेश कुमारी जी, साध्वी मलयप्रभाजी, साध्वी विपुलयशा जी, साध्वी तेजस्वीप्रभाजी के सान्निध्य में प्रज्ञा पुरुष आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का 103वाँ जन्मोत्सव प्रज्ञा दिवस मनाया गया। महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। तेयुप अध्यक्ष मनीष बाफना द्वारा स्वागत किया गया। साध्वी मलयप्रभाजी ने आचार्य महाप्रज्ञ जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अनेक घटनाओं को उजागर किया और कविता की प्रस्तुति दी। साध्वी राकेश कुमारी जी ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ विश्व की दिव्य आध्यात्मिक विभूति थे। आचार्य महाप्रज्ञ एक महान विचारक, चिंतक, दार्शनिक, वैज्ञानिक अनुसंधान प्रभावशाली आचार्य थे।
ज्ञानशाला के बच्चों की प्रस्तुति, कन्या मंडल द्वारा संगीत, भजन मंडली और सुमधुर गायिका रेणु कोठारी ने सुंदर स्वर लहरियों से समा बांधा। अभातेयुप के राष्ट्रीय सहमंत्री भूपेश कोठारी, मुंबई सभा के मंत्री दीपक डागलिया, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के मंत्री मनीष कोठारी, बाबूलाल बाफना, रतन सियाल की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा अध्यक्ष राजेंद्र नौलखा, मंत्री महेश कोठारी, महिला मंडल संयोजिका ममता कोठारी, संयोजिका डिंपल परमार, माया बाफना, निवर्तमान अध्यक्ष किरण परमार, महेश परमार, ओमप्रकाश चोरड़िया, जयेश चोरड़िया, अर्चित भलावत, गगन गेलड़ा, प्रथम सोलंकी का सहयोग रहा। आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री नीलेश कोठारी ने किया। मंच का संचालन साध्वी विपुलयशा जी ने किया।