करुणा के महान सागर थे आचार्यश्री महाप्रज्ञ

संस्थाएं

करुणा के महान सागर थे आचार्यश्री महाप्रज्ञ

जोधपुर।
शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का 103वाँ जन्म दिवस एवं तेयुप, जोधपुर का शपथ ग्रहण समारोह हनुमंत गार्डन में मनाया गया। साध्वीश्री जी के मंत्रोच्चार से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साध्वी शिक्षाप्रभाजी ने महाप्रज्ञ अष्टकम् से मंगलाचरण किया। स्वागत भाषण सभाध्यक्ष पन्नालाल कागोत ने दिया। जोधपुर तेयुप की टीम ने विजय गीत प्रस्तुत किया। सुरेंद्र गेलड़ा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। महिला मंडल मंत्री रीना ने भाषण के द्वारा प्रस्तुति दी। शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी ने कहा कि करुणा के महान सागर थे आचार्यश्री महाप्रज्ञ, जो व्यक्ति एक बार आपकी करुणा को प्राप्त कर लेता वह अपने आपमें धन्यता की अनुभूति करता। अहिंसा यात्रा में सभी वर्ण, जाति, धर्म संप्रदाय के लोगों को अहिंसा का अमृतपान करवाया। आचार्य महाप्रज्ञ जी की ज्ञान रश्मि, ध्यान रश्मि, योग रश्मि, प्रयोग रश्मि को प्रणाम।
महिला मंडल ने सामुहिक गीत की प्रस्तुति दी। साध्वी कंचनरेखाजी ने आचार्य महाप्रज्ञ जी को प्रज्ञा का अवतार बताया। साध्वी सुमंगलाजी ने विचार प्रस्तुत करते हुए युवकों को आह्वान किया कि युगधारा को बदलें। साध्वी शिक्षाप्रभाजी ने कहा कि जो व्यक्ति समर्पण करता है वह शिखर तक पहुँच जाता है। साध्वी सुलभयशाजी, साध्वी संबोधयशाजी, साध्वी शिक्षाप्रभाजी ने भावपूर्ण गीतिका का संगान किया। जितेंद्र गोगड़ एवं निर्मल छल्लाणी ने मंगलभावना प्रस्तुत की। देवेंद्र जैन ने अध्यक्ष मितेश जैन को शपथ ग्रहण करवाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मितेश जैन ने अपना अध्यक्षीय भाषण एवं आचार्य महाप्रज्ञ के भावांजलि प्रस्तुत की तथा अपनी टीम की घोषणा की। अरविंद समदड़िया ने पूरी टीम को शपथ ग्रहण करवाई।
साध्वी कुंथुश्री जी ने कहा कि जोधपुर, तेयुप कर्मठ है, सक्रिय, जागरूक है, प्रबल पुरुषार्थ एवं घनीभूत आस्था के साथ कार्य क्षेत्र में उतरे धर्मसंघ की सेवा में अपना योगदान देते रहें। मितेश जैन अध्यक्ष पूरी टीम के साथ सहनशील, श्रमशील, कर्मशील एवं आत्मकेंद्रित होकर केंद्र से निर्देशित कार्यक्रमों को प्रामाणिकता दें। सरदारपुरा अध्यक्ष महावीर चौधरी, अणुव्रत समिति की अध्यक्षा सुधा भंसाली, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सुराणा आदि वक्ताओं ने तेयुप के प्रति मंगलकामना अभिव्यक्त की। विनोद सुराणा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन तरुण समदड़िया ने किया।