उत्थान कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

उत्थान कार्यक्रम का आयोजन

घाटकोपर (मुंबई)।
कपोलवाड़ी घाटकोपर में मुनि प्रो0 महेंद्र कुमार जी के सहवर्ती मुनि डॉ0 अभिजीत कुमार जी एवं मुनि जागृत कुमार जी के सान्निध्य में ‘मेरे साथ ही क्यों?’ विषय पर तेरापंथी सभा, मुंबई के तत्त्वावधान में उत्थान का सेमिनार आयोजित हुआ। जिसमें तेरापंथ समाज घाटकोपर के 700 श्रावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुनिश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। मंगलाचरण महिला मंडल, घाटकोपर ने किया। कन्या मंडल एवं ज्ञानशाला ने संयुक्त रूप से उत्थान थीम सॉन्ग पर अपनी प्रस्तुति दी। तेयुप, घाटकोपर के सदस्यों ने अणुव्रत गीत का संगान किया। तेरापंथी सभा के अध्यक्ष शांतिलाल बाफना ने सभी का स्वागत किया।
मुनि अभिजीत कुमार जी ने अपने प्रवचन में तीन-एस फार्मूला शुभ मन, शुभ वचन, शुभ काया की प्रवृत्ति के बारे में बताया। साथ ही गृहस्थ जीवन व दीक्षा जीवन में बताते हुए दीक्षा की प्रेरणा भी दी। मुनिश्री द्वारा 10 मिनट का ध्यान का प्रयोग कराया। तेयुप अध्यक्ष राजेश सिंघवी ने पूरे कार्यक्रम का श्रेय मुनिश्री की प्रेरणा व युवा साथियों को दिया। कार्यक्रम के संप्रसारक सहयोगी चिराग गणपतलाल डागलिया थे। आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री रूपेश धाकड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेयुप कोषाध्यक्ष धनराज डांगी ने किया।