श्रीउत्सव मेले का आयोजन

संस्थाएं

श्रीउत्सव मेले का आयोजन

हैदराबाद।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में डी0वी0 कॉलोनी स्थित तेरापंथ भवन में श्रीउत्सव मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता अशोक सरोज हीरावत रहे। मंडल की बहनों ने मंगलाचरण का सुर संगान किया। अध्यक्ष अनीता गीड़िया ने सभी बहनों का स्वागत किया और स्टॉल की बहनों को शुभकामनाएँ दी।
सभा के अध्यक्ष बाबूलाल बैद, टीपीएफ अध्यक्ष मोहित बैद, संरक्षिका सुशीला संचेती, परामर्शदाता अर्पिता लोढ़ा, चंदा जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रेम पारख ने मंडल की बहनों को श्रीउत्सव की शुभकामनाएँ दी। श्रीउत्सव के मुख्य अतिथि एन0 प्रियंका, सह-आयुक्त रही। सुरेंद्र सोभाग बांठिया ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का संचालन रीता सुराणा ने किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शांता बैद व मंडल की बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की संयोजिकाएँ शकुंतला बुच्चा, शीतल सांखला, ममता छाजेड़, रूबी दुगड़, नीरा कोठारी, विनय सुराना, चंदन कोठारी, निशा दुगड़, सुमन चोरड़िया, सरिता बोथरा, सुनीता कठोतिया, वर्षा बैद, संतोष पिंचा ने कार्यक्रम की अच्छी व्यवस्था की। आभार ज्ञापन मंत्री श्वेता सेठिया ने किया।