आचार्यश्री तुलसी की पुण्यतिथि

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी की पुण्यतिथि

मैसूर।
तेरापंथ सभा भवन, मैसूर में साध्वी डॉ0 गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में अभातेममं के निर्देशानुसार महिला मंडल ने आचार्यश्री तुलसी के 26वें महाप्रयाण दिवस को विसर्जन दिवस के रूप में मनाया। साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। शासनश्री साध्वी गवेषणाश्री जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी ने अनेक अवदान दिए, जिसमें सबसे महत्त्वपूर्ण है-विसर्जन का। साध्वी मयंकप्रभाजी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी सभ्यता और संस्कृति का दर्पण थे, युगीन समस्याओं का समाधान व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला थे। विश्वशांति की अमूल्य धरोहर थे। साध्वी मेरुप्रभाजी ने सुमधुर गीतिका व्यक्त की। साध्वी दक्षप्रभा जी ने गीतिका के साथ अपने गुरु के प्रति विचार भी व्यक्त किए।
मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों ने तुलसी अष्टकम् से किया। सभी संस्थाओं के सदस्यों ने मिलकर गीतिका का संगान किया। महिला मंडल की अध्यक्षा मंजु दक ने सभी का स्वागत किया। सभा के अध्यक्ष प्रकाश दक ने अपने विचार व्यक्त किए। तेयुप के अध्यक्ष विकास गांधी मेहता ने अपने विचार व्यक्त किए। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल नौलखा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संयोजन खामोश मेहर ने किया। सहमंत्री मीनाक्षी नौलखा ने सभी का आभार व्यक्त किया।