बढ़ते कदम कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

बढ़ते कदम कार्यक्रम का आयोजन

बैंगलुरु।
तेयुप, गांधीनगर द्वारा विजयनगर स्थित कासिया ऑडिटोरियम में परिषद द्वारा संचालित प्रज्ञा संगीत सुधा के 25 साल पूर्णता के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह एवं तेयुप के पूर्व अध्यक्षों का दानदाता परिवार व तेरापंथ कार्यकर्ता एवं टीम का सम्मान समारोह बढ़ते कदम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्ञा संगीत सुधा टीम द्वारा नमस्कार महामंत्र द्वारा प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात विजय गीत का संगान किया गया। अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष देवराज रायसोनी ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। तेयुप अध्यक्ष विनय बैद ने सभी का स्वागत किया।
अभातेयुप राष्ट्रीय नेत्रदान प्रभारी नवनीत मूथा को तेयुप, बैंगलुरु पूर्व अध्यक्षों के समूह सम्मेलन ‘धरोहर’ के प्रथम संयोजक के रूप में सम्मानित किया गया और इसका बैनर अनावरण किया गया। परिषद अध्यक्ष व मंत्री प्रवीण बोहरा द्वारा सभी पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। अभातेयुप महामंत्री पवन मांडोत ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वयं तेयुप, बैंगलुरु से ही कार्यकर्ता के रूप में उभरे हैं। उन्हें भी इन कई अध्यक्षों के साथ प्रभारियों के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है। अभातेयुप प्रबुद्ध विचारक दिनेश पोखरना व गौतम खाब्या, राकेश दक, विनोद मूथा की उपस्थिति रही।
प्रज्ञा संगीत सुधा टीम ने सुमधुर व अविस्मरणीय गीतों की प्रस्तुति दी। प्रभारी रंजीत राखेचा व प्रसन्न धोका के संयोजन में पूरी टीम ने प्रस्तुति दी। तेयुप, विजयनगर सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी, तेयुप अध्यक्ष श्रेयांस गोलछा, अणुव्रत समिति मंत्री माणकचंद संचेती, गांधीनगर सभा निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश दक ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। परिषद सहमंत्री प्रदीप चोपड़ा व कोषाध्यक्ष सुरेश संचेती ने प्रज्ञा संगीत सुधा के वर्तमान व पूर्ण प्रभारियों को सम्मानित किया। गीतिका से कार्यक्रम का समापन हुआ। सहमंत्री विवेक मरोठी एवं रोहित कोठारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। उपाध्यक्ष भेरूलाल पोखरना ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संध्या कार्यक्रम में तेयुप परामर्शक जितेंद्र घोषल, दीपक गोठी सहित पूरी टीम, परिवारजन व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का फेसबुक पेज द्वारा लाइव किया गया, जिसका 6500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।