जागरण का संदेश होता है चातुर्मास

संस्थाएं

जागरण का संदेश होता है चातुर्मास

कालबादेवी, मुंबई
शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ‘द्वितीय’ ने अपने सहवर्तिनी साध्वियों के साथ ताराचंद बरलोटा के निवास स्थान से विहार करके कालबादेवी महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में चातुर्मासिक प्रवेश किया। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के मुख्य द्वार पर शासनश्री सोमलता जी आदि साध्वियों ने अगवानी की। तत्पश्‍चात स्वागत कार्यक्रम का शुभारंभ दक्षिण मुंबई तेयुप ने मंगलाचरण द्वारा किया। स्वागत वक्‍तव्य तेयुप अध्यक्ष पवन बोलिया ने किया।
इस अवसर पर आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के उपाध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, तेरापंथ सभा, दादर के अध्यक्ष गणपतलाल मारू, अणुव्रत समिति मुंबई की कोषाध्यक्ष लतिका डागलिया, मुंबई महिला मंडल की मंत्री स्वीटी लोढ़ा, महिला मंडल संयोजिका प्रीति डागलिया, निवर्तमान संयोजिका सुमन कावड़िया, अभातेयुप से राष्ट्रीय सीपीएस प्रभारी देवेंद्र डागलिया, टीपीएफ के निवर्तमान मंत्री राज बी0 सिंघवी, महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एस0के0 जैन आदि महानुभावों ने स्वागत किया।
दक्षिण मुंबई एवं दादर महिला मंडल द्वारा गीतिका के माध्यम से साध्वीवृंद का हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर साध्वी प्रेरणाश्री जी, साध्वी मृदुयशा जी, साध्वी रिद्धियशा जी ने प्रेरणा स्वरूप गीत प्रस्तुत किया। साध्वी प्रियंवदा जी ने कहा कि साधु-संतों का आगमन अहोभाग्य से होता है, हम आपको जागरण का संदेश देने के लिए आए हैं, संयम, त्याग, तप-जप से ज्ञान दर्शनतप की वृद्धि हो ऐसा हम सबको प्रयास करना है।
तेरापंथ सभा के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, सेवाभावी वरिष्ठ श्रावक विमल सोनी एवं संस्था शिरोमणि महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रमेश सुतरिया ने अपने भाव पूर्ण उद्गार व्यक्‍त करते हुए साध्वीश्री जी का भावभरा स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आभार ज्ञापन तेयुप, दक्षिण मुंबई के कोषाध्यक्ष अशोक धींग ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेयुप के मंत्री नितेश धाकड़ ने किया।