स्वास्थ्य विज्ञान कार्यशाला का आयोजन

स्वाध्याय

स्वास्थ्य विज्ञान कार्यशाला का आयोजन

कोटा।
साध्वी अणिमाश्री जी के सान्निध्य में तेरापंथी सभा के तत्त्वावधान में गुलाबबाड़ी स्थित तेरापंथ भवन में स्वास्थ्य विज्ञान कार्यशला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साध्वी अणिमाश्री जी ने कहा कि स्वास्थ्य के चार घटक हैंµशारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्यµये चारों तत्त्व एक सर्वांगीण स्वास्थ्य का निर्माण करते हैं। मुख्य वक्ता राकेश खटेड़ ने कहा कि सात सुखों में से पहला सुख है निरोगी काया। क्यों? क्योंकि बाकी छहों सुख आपको तभी सुख की अनुभूति करा पाएँगे जब आप स्वस्थ होंगे। साध्वी सुधाप्रभाजी ने संचालन किया। साध्वी मैत्रीप्रभा जी ने आगम वाणी का रसपान कराया। सभा अध्यक्ष संजय बोथरा, मंत्री धर्मचंद जैन, महिला मंडल मंत्री सुनीता जैन ने चेन्नई समागत टीपीएफ अध्यक्ष राकेश खटेड़ एवं चेन्नई महिला मंडल की उपाध्यक्षा अलका खटेड़ का साहित्य भेंट कर सम्मान किया।