आचार्यश्री तुलसी का महाप्रयाण दिवस

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी का महाप्रयाण दिवस

हासन।
सभा भवन में आचार्यश्री तुलसी का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। बहनों ने तुलसी अष्टकम् से मंगलाचरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला मंडल की सभी बहनों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष संगीता कोठारी ने आचार्यश्री तुलसी को कविता से अभिव्यक्ति दी। मंत्री विनीता सुराणा ने नारी लोक का वाचन करते हुए अपने भाव व्यक्त किए। नम्रता सुराणा ने आचार्यश्री के जीवन पर प्रकाश डाला। जयंती सुराणा ने गीतिका प्रस्तुत की। कौशल्या तातेड़ ने विचार व्यक्त किए। सूरज तातेड़ ने युगीन समस्याओं के संदर्भ में धर्म को एक समाधान के रूप में बताया। ललिता सुराणा, रेखा तातेड़ और संतोष भंसाली ने गीतिका के द्वारा अपनी अभिव्यक्ति दी। इंदिरा तातेड़ ने कविता के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति दी। ममता कोठारी, सपना सुराणा, मोनिका कोठारी, संतोष भंसाली ने भाव व्यक्त किए। सामुहिक गीतिका का संगान किया गया। 40 बहनों ने साल भर का त्याग किया। कार्यक्रम का संचालन सज्जू बल्लोटा ने किया।