आचार्यश्री तुलसी एक विलक्षण आचार्य थे

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी एक विलक्षण आचार्य थे

इस्लामपुर, पश्चिम बंगाल।
साध्वी संगीतश्री जी के सान्निध्य में इस्लामपुर में तेरापंथ भवन में आचार्यश्री तुलसी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ साध्वियों द्वारा तुलसी अष्टकम् के द्वारा मंगलाचरण किया गया। साध्वी संगीतश्रीजी ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ के नवमाधिशास्ता आचार्य एक विलक्षण आचार्य थे। आपकी ओजस्वी वाणी ने जन-जन की सुप्त चेतना को जगाया। इसी क्रम में साध्वी शांतिप्रभाजी, साध्वी कमलविभा जी व साध्वी मुदिताश्री जी ने अपनेे विचारों की अभिव्यक्ति देते हुए कहा कि तुलसी के नाम में चमत्कार है। जो तुलसी के नाम का स्मरण करते हैं, उनका कार्य सिद्ध हो जाता है। सभा के अध्यक्ष लक्ष्मीपत गोलछा ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति के साथ आचार्यश्री तुलसी को श्रद्धांजलि अर्पित की। महासभा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य कन्हैयालाल बोथरा, महिला मंडल की अध्यक्षा सरिता सिंगी, तेयुप के मंत्री मुदित पींचा, उपासिका शकुंतला दुगड़ ने अपने विचार व्यक्त किए। स्थानीय महिला मंडल ने गीत के द्वारा श्रद्धांजलि दी। महिला मंडल की मंत्री संगीता गोलछा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नीतू ने किया। रात्रिकालीन अभिनव अंत्याक्षरी का रोचक कार्यक्रम हुआ।