अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विविध आयोजन

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विविध आयोजन

राउरकेला
राउरकेला, तेरापंथ महिला मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। फिर बहनों द्वारा प्रेक्षा गीत का संगान किया गया। मंडल की सचिव विनीता जैन ने सबको तरह-तरह के योग करवाए, साथ ही उनका महत्त्व भी बताया। उपाध्यक्ष सरिता कोचर ने सबका स्वागत किया तथा योग, ध्यान आदि का महत्त्व बताया। संगीता दुगड़ और संपत भंसाली ने त्रिपदी वंदना करवाई। साथ ही संपत भंसाली ने योग से होने वाले 10 फायदे भी बताए। मंडल की भूतपूर्व अध्यक्षा कनक बोथरा ने प्रेक्षाध्यान, प्राणायाम आदि अन्य यौगिक क्रियाएँ करवाईं। कार्यक्रम का संचालन विनीता जैन ने किया।