मंगलभावना समारोह के आयोजन

संस्थाएं

मंगलभावना समारोह के आयोजन

दक्षिण मुंबई
शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ‘द्वितीय’ का मंगलभावना समारोह का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। मंगलाचरण दक्षिण मुंबई महिला मंडल द्वारा किया गया। दक्षिण मुंबई सभा एवं 2023 चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, दक्षिण मुंबई सभा अध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, फाउंडेशन अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, तेयुप अध्यक्ष पूरण चपलोत, महिला मंडल संयोजिका भावना धाकड़ आदि अनेक पदाधिकारीगणों एवं सदस्यों ने मंगलभावना प्रेषित की। युवक परिषद, महिला मंडल द्वारा गीतिका का संगान किया गया। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा भी अनेक प्रस्तुति दी गई।
साध्वी प्रियंवदा जी ने संपूर्ण कार्यकर्ताओं का नाम उल्लेख करते हुए अपनी भावना व्यक्त की। शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ने कहा कि दक्षिण मुंबई का भवन साताकारी है और यहाँ के श्रावक भी विनीत हैं। पूरे सदन ने खड़े होकर सभी साध्वियों से खमतखामणा की। इस अवसर पर मुंबई सभा अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, कार्यवाहक अध्यक्ष नवरत्न गन्ना, 2023 आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति के मुख्य नियोजक मनोहर गोखरू, मंत्री सुरेंद्र कोठारी, महेश बाफना, कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी आदि की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री रौनक धाकड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया।