मंगलभावना समारोह के आयोजन

संस्थाएं

मंगलभावना समारोह के आयोजन

पचपदरा
साध्वी कमलप्रभाजी का मंगलभावना समारोह साध्वी जिनबाला जी आदि साध्वीवृंद व श्रावक समाज द्वारा मनाया गया। नमस्कार महामंत्र के स्मरण से इस समारोह की शुरुआत हुई। कमल दुगड़ ने मंगलाचरण का संगान किया। पार्श्वनाथ सिटी के श्रावक समाज व महिला मंडल ने मिलकर सुमधुर गीतिका प्रस्तुत की। कमल दुगड़, गुलाब डागा, सुभाष बांठिया, मनोज बोथरा ने सामुहिक गीतिका का संगान किया। साध्वीवृंद ने सामुहिक गीतिका द्वारा पार्श्वनाथ सिटी के श्रावक समाज के उत्साह और भक्ति भावना के बारे में बताया। साध्वी जिनबाला जी व सहवर्ती साध्वीवृंद ने विदाई गीत की प्रस्तुति दी व विहार के प्रति मंगलकामना व्यक्त की।