संगठन यात्रा

संस्थाएं

संगठन यात्रा

बायतु।
मारवाड़ क्षेत्रीय संगठन यात्रा के अंतर्गत शाखा मंडल की संठन यात्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी भूरा के नेतृत्व में की गई। साध्वी उर्मिलाश्री जी ने नमस्कार महामंत्र स्तुति के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया। महिला मंडल अध्यक्षा अमिता भंसाली ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। साध्वी उर्मिलाश्री जी ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति को जाग्रत होकर संघीय कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ाने की प्रेरणा दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी भूरा ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताया। जिज्ञासा समाधान किया मारवाड़ क्षेत्रीय प्रभारी विमला दुगड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन किया। सारिका बागरेचा विनीता बैंगानी ने आगामी मर्यादा महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेकर कर्तव्य निवहन का आह्वान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अमिता जैन, मंत्री अनिता जैन, कोषाध्यक्ष कंचन मालू, निर्मला गोलछा, सोहित देवी मालू, मंजु छाजेड़, राजुल लोढ़ा, रेशमी गोलछा, महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा सहित कन्या मंडल की उपस्थिति रही।