महिला सशक्तिकरण के पक्षधर थे आचार्यश्री तुलसी

संस्थाएं

महिला सशक्तिकरण के पक्षधर थे आचार्यश्री तुलसी

टापरा।
अभातेममं के निर्देशन में टापरा तेममं व कन्या मंडल ने आचार्यश्री तुलसी की 26वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम शासनश्री साध्वी सत्यप्रभाजी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष मंजु देवी गोलेछा व मंत्री विमला देवी संकलेचा ने तुलसी अष्टकम् से मंगलाचरण किया। कार्यक्रम में पधारे सभी ने 15 मिनट सामुहिक जप किया। उपासक मोहनलाल संकलेचा ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। असाडा से पधारे धनराज भंसाली ने गीतिका प्रस्तुत की। उसके बाद टापरा महिला मंडल व असाडा महिला मंडल ने मिलकर गीतिका का संगान किया।
साध्वी यशस्वीप्रभाजी ने बताया कि आज तुलसी की छवि आचार्य महाश्रमण जी में मिलती है। वो किसी कलाकार से कम नहीं थे। साध्वी ध्यानप्रभाजी ने आचार्य तुलसी के जीवन के बारे में बताया। मांगीलाल भंसाली ने अपने विचार व्यक्त किए। शासनश्री सत्यप्रभाजी ने कहा कि प्रबल साहस और पुरुषार्थ के धनी थे आचार्यश्री तुलसी। जिन्होंने नारी समाज को आगे बढ़ाया।कन्या मंडल की बहनों ने आचार्यश्री तुलसी पर कथानक किया।
तेरापंथ सभा के अध्यक्ष कांतिलाल गोलेछा ने निबंध प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित किया। जिसमें प्रथम स्थान विमला देवी संकलेचा, द्वितीय स्थान चाँदनी वडेरा और तृतीय स्थान सोनम वडेरा ने प्राप्त किया और सांत्वना पुरस्कार अक्षिता गोठी ने प्राप्त किया। कथानक करने वाली कन्या मंडल बहनों को भी मोहनलाल संकलेचा ने पुरस्कार से सम्मानित किया। चाँदनी वडेरा ने आचार्य तुलसी पर गीतिका प्रस्तुत की। अभिनव अंत्याक्षरी प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें तीन ग्रुप बनाए गए उसमें प्रथम भिक्षु ग्रुप के विजेता विमला देवी संकलेचा, चाँदनी वडेरा, कमला देवी संकलेचा, द्वितीय स्थान पर तुलसी ग्रुप के विजेता सोनम वडेरा, निकिता अंजली, तृतीय स्थान महाप्रज्ञ ग्रुप के विजेता ममता देवी संकलेचा, मंजु देवी गोलेच्छा, सोनी देवी संकलेचा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की मंत्री विमला देवी संकलेचा ने किया।