तेममं की संगठन यात्रा

संस्थाएं

तेममं की संगठन यात्रा

सरदारपुरा।
अभातेममं की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा एवं कार्यकारिणी सदस्यों का जोधपुर आगमन हुआ। संगठन यात्रा के अंतर्गत सरदारपुरा शाखा की सार-संभाल की गई, जिसमें मंडल के संविधान तथा योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। नमस्कार महामंत्रों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया। पूर्व अध्यक्ष चंद्रा कोठारी ने पधारे हुए अभातेममं की बहनों का परिचय दिया। अखिल भारतीय फिजियोथैरेपी सेंटर के प्रभारी विमला दुगड़ द्वारा अखिल अभातेममं की अध्यक्षा नीलम सेठिया द्वारा प्रेषित पत्र का वाचन किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनीता बेंगानी एवं मारवाड़ प्रभारी सारिका बागरेचा ने मंडल की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अभातेममं की उपाध्यक्षा विजय लक्ष्मी भूरा ने महिलाओं को मंडल की आवश्यकता तथा कार्यों के बारे में बताया। अध्यक्षा सरीता कांकरिया ने सभी का स्वागत किया। आभार ज्ञापन मंत्री चंद्रा जीरावला ने किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष मेहता ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही। कन्या मंडल की कन्याओं का भी कार्यक्रम में योगदान रहा।