नव मनोनीत साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभाजी के प्रति हृदयोद्गार

नव मनोनीत साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभाजी के प्रति हृदयोद्गार

साध्वी सत्यवती
परम पूज्य गुरूदेव ने आपश्री को 9वीं साध्वीप्रमुखा पद पर नियुक्त किया है। यह संघ की पुण्याई है। आप में अनगिनत संभावनाएं निहित हैं। आप आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी द्वारा शिक्षित, प्रशिक्षित व प्रतिष्ठित हैं। बहुत वर्षो से आप मुख्य नियोजिका जी के पद को सुशोभित कर रही थी। अब आपश्री को पूज्य प्रवर ने प्रमुखा पद से सुशोभित किया हैै। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। पूरे साध्वी समाज को आप पर बहुत नाज है। आपने अपने कुल को रोशन किया है। हम आपके प्रति बहुत-बहुत मंगल कामना प्रेषित करती हैं कि आप चिरायु हों, स्वस्थायु हों और चिरकाल तक धर्मसंघ की सेवा करती रहें। साध्वी समाज को और अधिक ऊंचाईयां प्रदान करती रहें।