आचार्यश्री तुलसी के 26वें महाप्रयाण दिवस का आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी के 26वें महाप्रयाण दिवस का आयोजन

पर्वत पाटिया।
आचार्यश्री तुलसी के 26वें महाप्रयाण दिवस पर तेयुप द्वारा भावभीनी स्वरांजलि भव्य भक्ति संध्या की शुरुआत सामुहिक नमस्कार महामंत्र के समुच्चारण से हुई। मंगलाचरण का संगान अभातेयुप सदस्य एवं तेयुप, पर्वत पाटिया के भूतपूर्व अध्यक्ष कुलदीप कोठारी तथा किशोर मंडल के सदस्यों ने किया। कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों, महिला मंडल, तेयुप एवं सभी श्रावक समाज का स्वागत तेयुप अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने किया। साहित्य एवं शॉल के द्वारा भक्ति संध्या के संगायक निलेश बाफना का सम्मान अभातेयुप सदस्य कुलदीप कोठारी, तेयुप परामर्शक अनिल चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रप्रकाश परमार, तेयुप भूतपूर्व अध्यक्ष कांतिलाल सिंघवी एवं तेयुप अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने किया।
प्रायोजक के रूप में सहर्ष स्वीकृति प्रदान करने वाले भामाशाह स्व0 प्रकाशचंद पंकज राहुल बोथरा का सम्मान मोमेंटो के द्वारा जेटीएन से पवन छाजेड़, सभा के निवर्तमान उपाध्यक्ष रणजीत, निवर्तमान मंत्री भगवती लाल परमार ने किया। तत्पश्चात संगायक निलेश बाफना ने गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी द्वारा रचित एवं उनसे संबंधित गीतिकाओं से चार चाँद लगा दिए। इस भक्ति संध्या में लगभग 275 से भी ज्यादा श्रावकों की उपस्थिति रही।
विशेष: किशोर मंडल द्वारा आचार्यश्री तुलसी पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया तथा विजेता को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गणाधिपति गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के 26वें महाप्रयाण दिवस पर पर्वत पाटिया, तेरापंथ किशोर मंडल से 49 किशोरों ने 15 द्रव्यों का त्याग, एकासन, उपवास एवं रात्रि भोजन त्याग का संकल्प कर अपने अधिशास्ता को आध्यात्मिक भावांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन तेयुप मंत्री विनय जैन और आभार ज्ञापन तेयुप उपाध्यक्ष दिलीप चावत ने किया।