मंगल प्रवेश कार्यक्रम

संस्थाएं

मंगल प्रवेश कार्यक्रम

बालोतरा
मुनि मोहजीत कुमार जी का चातुर्मासिक प्रवेश बालोतरा नगर में हुआ। तेयुप मंत्री नवीन सालेचा ने बताया कि गुरुदेव ने महती कृपा कर इस वर्ष का चातुर्मास बालोतरा फरमाया है। आज मुनिश्री का शहर में मंगल प्रवेश हो गया है। मुनिश्री रेणुजा तीर्थ से विहार कर रैली के रूप में आदर्श नगर पधारे। नगरपालिका सभापति सुमित्रा जैन ने मुनिश्री का स्वागत किया।
मुनिश्री ने कहा कि बालोतरा का श्रावक समाज खूब सक्रिय है। यहाँ तपस्या, धर्म में आगे बढ़ने की खूब संभावना है। मुनि भव्य कुमार जी और मुनि जयेश कुमार जी ने भी प्रेरक उद्बोधन दिया। इस अवसर पर महिला मंडल, कन्या मंडल, तेयुप और नाहटा परिवार ने सुमधुर गीत से स्वागत किया। ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा, सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल, महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला संकलेचा, तेयुप अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल, अणुव्रत समिति अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा, विशाल पटावरी, संपतराज नाहटा, मोहनलाल सिंघी और रिदम श्रीश्रीमाल ने अपने भाव व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन तेयुप मंत्री नवीन सालेचा ने किया। इस अवसर पर अभातेयुप सदस्य मनोज ओस्तवाल, अभातेममं सदस्या सारिका बागरेचा और विविध संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित श्रावक समाज उपस्थित हुआ।