महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

महिला मंडल के विविध आयोजन

अमराईवाड़ी
अभातेममं के निर्देशन में महिला मंडल द्वारा आचार्यश्री तुलसी की 26वीं पुण्यतिथि पर अभिवंदना के स्वर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम को दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण में नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात महिला मंडल की युवती बहनों ने तुलसी अष्टकम के द्वारा मंगलाचरण किया। अध्यक्षा संगीता सिंघवी ने स्वागत वक्तव्य किया तथा अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। कन्या मंडल एवं महिला मंडल ने गीत का संगान किया। उपासिका सेजल मांडोत ने संपूर्ण जीवन को अति संक्षिप्त में प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष शशि ओसवाल ने आचार्यश्री तुलसी के अवदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
जोनल ट्रेनर सुरभि चंडालिया ने आचार्यश्री तुलसी को अपने भावों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। निबंध में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाली बहनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में अभिनव अंत्याक्षरी का आयोजन किया गया। जिसमें कुल मिलाकर 7 ग्रुप बनाए गए और अभिनव अंत्याक्षरी करवाई गई। जिसमें गुरुदेव तुलसी पर गीतों की प्रस्तुति हुई और अभिनव अंत्याक्षरी का कार्यक्रम किया गया। मंच संचालन मंत्री लक्ष्मी सिसोदिया तथा आभार ज्ञापन सुरभि चंडालिया ने किया।