महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

महिला मंडल के विविध आयोजन

राउरकेला
तेरापंथ महिला मंडल ने आचार्यश्री तुलसी का 26वाँ महाप्रयाण दिवस पूर्ण आध्यात्मिकता से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से की गई। उसके बाद बहनों ने तुलसी अष्टकम का संगान किया। गीतिका का सभी बहनों ने संगान किया।
मंडल की अध्यक्षा सरोज गोलछा ने आचार्य तुलसी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके दिए गए अवदानों को याद किया। लेख प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा क्विज प्रतियोगिता में भी बहनों ने भाग लिया। आचार्य तुलसी के जीवन से संबंधित प्रश्न रोचक और ज्ञापवर्धक थे। कार्यक्रम का संचालन सीमा जैन ने तथा आभार ज्ञापन विनीता जैन ने किया।