विसर्जन दिवस

संस्थाएं

विसर्जन दिवस

उधना।
अभातेममं के निर्देशन में उधना महिला मंडल ने विसर्जन दिवस को केंद्र द्वारा निर्देशित लेख, द्रष्यांक, अभिनव अंत्याक्षरी का आयोजन साध्वी लब्धिश्री जी के सान्निध्य में पांडेसरा तेरापंथ भवन में किया गया। साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ज्ञानशाला के बच्चों ने तुलसी अष्टकम व महिला मंडल की 26 बहनों द्वारा मंगलाचरण हुआ। अध्यक्षा जसु बाफना ने सभी का स्वागत किया। सभा अध्यक्ष बसंतीलाल नाहर, परिषद मंत्री उत्कर्ष खाब्या, अभातेममं से गुजरात प्रभारी श्रेया बाफना, पांडसेरा श्रावक समाज से सुरेश बाबेल, सभा उपाध्यक्ष मुकेश बाबेल सभी ने शुभकामनाएँ दी।
साध्वी आराधनाश्री जी, साध्वी जिज्ञासा प्रभा जी ने अपने जीवन का संस्मरण कविता के माध्यम से सुनाया। साध्वी आलोकप्रभाजी ने वक्तव्य दिया। साध्वी लब्धिश्री जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी ने अपने गुरु कालूगणी के विश्वास को जीता, गुरु निष्ठा आचार्यश्री तुलसी में देखने को मिलती है। कार्यक्रम में महासभा से लक्ष्मीलाल बाफना, परिषद अध्यक्ष सुनिल चंडालिया, महिला मंडल के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अंताक्षरीµसमणी हंसप्रज्ञा जी व समणी हर्षप्रज्ञाजी के सान्निध्य में आयोजित की गई। अंत्याक्षरी में मंडल की लगभग 50 बहनों ने भाग लिया। लेख प्रतियोगिता में 10 लेख प्राप्त हुए। जिसमें प्रथम
सीमा डांगी, द्वितीय सीमा रांका एवं तृतीय अर्जुन लाल मेडतवाल रहे। सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सुनिता कुकड़ा, कन्या मंडल प्रभारी नीलम डांगी, दीप्ति डांगी रही। संचालन मंत्री सुनीता चोरड़िया ने किया तथा आभार ज्ञापन दीप्ति डांगी ने किया।