साध्वीप्रमुखाश्री वर्धापना समारोह

संस्थाएं

साध्वीप्रमुखाश्री वर्धापना समारोह

शांतिनगर, बैंगलोर।
शासनश्री साध्वी शिवमाला जी के सान्निध्य में महिला मंडल राजराजेश्वरी नगर एवं शांतिनगर श्रावक समाज के तत्त्वावधान में नव मनोनीत नव साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभाजी का वर्धापन समारोह नरेंद्र सुराणा के निवास स्थान पर आयोजित किया गया। सर्वप्रथम ममता घोषल, कांता सेठिया, पिंकी घोषल, सरिता बरड़िया ने मंगलाचरण किया। महिला मंडल राजराजेश्वरी नगर अध्यक्ष लता बाफना ने सभी का स्वागत किया। महिला मंडल एवं कन्या मंडल द्वारा सामुहिक गीत का संगान किया गया। प्रमुखाश्री जी के जीवन का परिचय कविता के माध्यम से जितेंद्र घोषल ने दिया।
साध्वी शिवमाला जी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी ने नवमी साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी का चयन किया, जिससे चतुर्विध धर्मसंघ में आह्लाद की अनुभूति हुई गुरु शिष्य को तैयार कर संघ में सर्वोपरि स्थान पर प्रतिष्ठित करते हैं। साध्वी अमितरेखाजी, साध्वी अर्हमप्रभाजी, साध्वी रत्नप्रभाजी ने गीतिका द्वारा अभिवंदना की। साध्वी रत्नप्रभाजी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का संचालन साध्वी अमित रेखाजी ने किया। आभार ज्ञापन राजराजेश्वरी नगर महिला मंडल मंत्री सीमा छाजेड़ ने किया। इस अवसर पर तेरापंथ सभा, गांधीनगर के सहमंत्री राजेंद्र बैद, पारसमल धोका, चित्रा बाफना, रजनी संचेती, सरोज चोरड़िया, संगीता डागा, कन्या मंडल से चेतना संचेती सहित काफी संख्या में श्रावक-श्राविका उपस्थित थे।