कार्यशाला में सिखाए आत्मरक्षा के गुर

संस्थाएं

कार्यशाला में सिखाए आत्मरक्षा के गुर

राजराजेश्वरी नगर।
अभातेममं द्वारा निर्देशित ‘Divas in Defence’ प्रोजेक्ट का आगाज तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में कन्या मंडल ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। मंगलाचरण कन्या मंडल की प्रेक्षा सुराणा, आर्या संचेती, चेतना संचेती ने किया। अध्यक्षा लता बाफना ने सभी का स्वागत करते हुए हुए कहा कि हम अपनी आत्म-सुरक्षा के लिए सभी डिफेंस के गुर अवश्य जानें और उसका सही प्रशिक्षण प्राप्त करें।
इस कार्यशाला के प्रशिक्षक के रूप में ट्रेनर योगेश पोरवाल एवं उनकी टीम ने बहुत ही सरल एवं सुंदर तरीके से प्रशिक्षण दिया। कन्या मंडल की कन्याओं ने, किशोर मंडल, ज्ञानशाला के बच्चों ने आत्म-सुरक्षा के ट्रिक्स को प्रैक्टिकल किया। इस उपयोगी कार्यशाला में कन्या मंडल, किशोर मंडल एवं ज्ञानशाला के बच्चे सम्मिलित हुए। संस्थापक अध्यक्ष कंचन छाजेड़, मंत्री सीमा छाजेड़, सहमंत्री वंदना भंसाली एवं महिला मंडल की बहनें कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को आयोजित करने में कन्या मंडल प्रभारी सुधा दुगड़ एवं सह-प्रभारी पूनम दुगड़ का सहयोग रहा।