कर्नाटक राज्य स्तरीय प्रबुद्ध व्यक्तित्व कार्यशाला ‘360 डिग्री’ इंपैक्ट का आगाज

संस्थाएं

कर्नाटक राज्य स्तरीय प्रबुद्ध व्यक्तित्व कार्यशाला ‘360 डिग्री’ इंपैक्ट का आगाज

विजयनगर।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा मुनि अर्हत कुमार जी एवं मुनि रश्मि कुमार जी के सान्निध्य में कर्नाटक स्तरीय प्रबुद्ध व्यक्तित्व सेमिनार 360 डिग्री इंपैक्ट कार्यशाला का आगाज स्थानीय अर्हम भवन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिवृंद द्वारा नमस्कार महामंत्र तथा कन्या मंडल की कन्याओं द्वारा आदिनाथ भगवान की स्तुति से हुआ। विजयनगर महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेम भंसाली द्वारा पधारे हुए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया।
अध्यक्ष नीलम सेठिया ने कार्यशाला के प्रतीक चिह्न का अनावरण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यशाला के प्रथम सत्र का शुभारंभ राष्ट्रीय परामर्श मंडल की सदस्य लता जैन द्वारा साध्वीप्रमुखाश्री जी के संदेश वाचन के साथ हुआ। मुनि रश्मि कुमार जी ने गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता मनोचिकित्सक एवं लाइफ कोच शिखा शर्मा ऋषि का परिचय कोमल भंसाली द्वारा दिया गया। शिखा शर्मा ने अपना वक्तव्य दिया।
मुनि अर्हत कुमार जी ने कहा कि आज के तकनीकी युग में महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं, वह अपनी सजगता तथा विवेकशीलता से घर परिवार के साथ समाज को स्वस्थ संस्कारों का सिंचन कर सकती है। महिला मंडल की सदस्यों ने गीतिका की प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया का परिचय विजयनगर मंडल की उपाध्यक्ष महिमा पटवारी द्वारा दिया गया। नीलम सेठिया ने अपने वक्तव्य में बताया कि बेटे और बेटी को लेकर समाज में जो दुराव की भावना है, उससे हम किस प्रकार बाहर निकल बेटे-बेटी के बीच संतुलन पैदा कर सकते हैं।
प्रबुद्ध व्यक्तित्व के धनी विक्रम जोशी का कन्या मंडल की कन्या प्रिया बाबेल ने परिचय दिया। जोशी ने बताया कि किस प्रकार एक नारी माता, बेटी, बहन आदि विभिन्न दायित्व का निर्वाह करती है। लेखक एवं मोटीवेटर श्रेया कृष्णन का परिचय कन्या मंडल की खुशी गांधी द्वारा दिया गया। आज की भागदौड़ की जिंदगी में हम स्वयं के लिए कुछ वक्त निकालकर किस प्रकार अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं श्रेया ने इसके गुर सिखाए।
कार्यशाला का संचालन बरखा पुगलिया द्वारा किया गया। मुनिश्री के मंगल पाठ से प्रथम सत्र समापन किया गया। द्वितीय सत्र का शुभारंभ प्रेरणा गीत की स्वर लहरियों के साथ्ज्ञ हुआ। द्वितीय सत्रµविषय: ‘रिश्तों की सामंजस्यता पर पेनल द्वारा चर्चा-परिचर्चा’ चर्चा के अंतर्गत पूछे गए प्रश्नों का समाधान शिखा शर्मा एवं नीलम सेठिया ने दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया सहित टॉक शो में डॉ0 शिखा शर्मा, वीणा बैद, प्रेम भंसाली एवं कर्नाटक से पधारी महिला शक्ति तथा भारतीय महिला मंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य लता जैन, सुधा नौलखा, मधु कटारिया, सरिता गोठी, बैंगलुरु के सभी मंडलों के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के तृतीय सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंडल एवं मंडल से जुड़ी जानकारी बहनों को दी। कार्यक्रम में बैंगलुरु एवं कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी हुई लगभग 400 बहनों ने भाग लिया। सुधा नौलखा ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी। आभार ज्ञापन मंडल की मंत्री सुमित्रा बरड़िया ने किया। कर्नाटक से पधारे हुए सभी पदाधिकारीगणों का सम्मान विजयनगर मंडल द्वारा किया गया।