साधारण सभा का आयोजन

संस्थाएं

साधारण सभा का आयोजन

पर्वत पाटिया
अभातेममं के निर्देशन में महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में साधारण सभा का आयोजन हुआ। जिसमें मान-मनुहार प्रक्रिया से ललिता पारख को सर्वसम्मति से वर्ष 2021-23 के लिए अध्यक्षा मनोनीत किया गया। अध्यक्ष कुसुम बोथरा, मंत्री चंद्रकला कोठारी, परामर्शक सरला कोठरी व महिला मंडल की पूरी टीम की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सभा अध्यक्ष कमल पुगलिया, ज्ञानचंद कोठारी, गौतम ढेलड़िया, भगवती परमार, तेयुप अध्यक्ष चंद्रप्रकाश परमार व कांतिलाल सिंघवी ने भी नव मनोनीत अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएँ एवं निवर्तमान अध्यक्ष कुसुम बोथरा को सफलतम कार्यकाल के लिए बधाई, मंगलकामनाएँ प्रेषित की। मुस्कान सिंघवी को कन्या मंडल संयोजिका का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की विशेष उपस्थिति रही।