महिला मंडल का सम्मान समारोह

संस्थाएं

महिला मंडल का सम्मान समारोह

हैदराबाद
तेरापंथ महिला मंडल का सम्मान समारोह डी.वी. कॉलोनी, तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंजू बैंगाणी के नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ। मंडल की बहनों मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष प्रेम पारख ने स्वागत वक्‍तव्य दिया। साल भर में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया गया। अखिल भारतीय स्तर पर नारी लोक प्रश्‍नोत्तरी में जिन्होंने भी स्थान प्राप्त किया उनका भी सम्मान किया गया। मीनाक्षी सुराणा का जूम संचालन के लिए, सुप्रिया बैद का कोरियोग्राफी के लिए, शिल्पा सुराणा का चातुर्मास में चौका व्यवस्था में सहयोग के लिए, मोनिका भंसाली, कन्या मंडल की संयोजिका पायल सुराणा व सह-संयोजिका मोक्षा सुराणा, पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरला पी. भूतोड़िया का प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मान किया गया।
मंजू सुराणा ने नारी उत्थान पर एक मधुर गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन मंत्री अंजू चोरड़िया, सहमंत्री कविता आच्छा, अंजू बैंगाणी ने किया। कार्यक्रम का समापन मंत्री अंजू चोरड़िया के आभार से हुआ।