महिला मंडल के  आयोजन

संस्थाएं

महिला मंडल के आयोजन

राजाराजेश्‍वरी नगर
तेममं द्वारा अभातेममं निर्देशित ‘तृप्ति-एक बूंद जल है तो कल है’ योजना के अंतर्गत सरोज आर बैद की अध्यक्षता में बी.बी. एम.पी. बस डिपो में एक वाटर प्यूरीफायर मंडल द्वारा भेंट किया गया। डिपो के महिला कर्मचारी भवन में यह जल शुद्धिकरण संयत्र दिया गया।
बस डिपो के डिप्टी मैनेजर मल्लिकार्जुन ने मंडल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि तेममं समाज सेवा के बहुत ही अच्छे कार्य कर रही है। पहले भी हमारी महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु पैड डिस्पोजल मशीन भेंट की गई थी। अध्यक्ष सरोज आर बैद ने कहा कि स्वच्छ जल सबकी आवश्यकता, सबका अधिकार है। पूर्व में भी 11 स्टील फिल्टर का वितरण किया था। डिपो के कर्मचारियों ने प्रसन्‍नता व्यक्‍त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की। इंचार्ज शोभा ने राजाराजेश्‍वरी नगर के विभिन्‍न सरकारी महकमों में मंडल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
उपाध्यक्ष लता बाफना, मंत्री शोभा बोथरा, सहमंत्री मंजु बोथरा, कार्यकारिणी सदस्य कंचन नाहर, शारदा बैद की गरिमामय उपस्थिति रही।