महिला मंडल के  आयोजन

संस्थाएं

महिला मंडल के आयोजन

राउरकेला
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं ने सास-बहू कॉम्बो प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें कई सास-बहुओं की जोड़ी ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर कनक बोथरा और उनकी बहू मीनाक्षी बोथरा रहीं तथा द्वितीय स्थान पर किरण देवी भंसाली और उनकी बहू ललिता भंसाली रहीं। सभी ने सुंदर सेल्फी के साथ कविता भेजी। ये अपने आपमें एक रोचक प्रतियोगिता रही, जिसने सास-बहू के रिश्ते को और प्रगाढ़ बना दिया। प्रतियोगिता का निर्णय सरोज गोलछा ने किया।