सदी के महान वैज्ञानिक थे आचार्य महाप्रज्ञ

संस्थाएं

सदी के महान वैज्ञानिक थे आचार्य महाप्रज्ञ

बालोतरा
न्यू तेरापंथ भवन में साध्वी उर्मिला कुमारी जी के सान्निध्य में आचार्य महाप्रज्ञजी का 13वाँ महाप्रयाण दिवस मनाया गया। तेयुप मंत्री नवीन सालेचा ने बताया कि आचार्यश्री महाप्रज्ञ प्रज्ञा के धनी थे। आचार्य तुलसी ने स्वयं उन्हें इसी विशेषता के लिए महाप्रज्ञ की उपाधि दी थी। उनका चिंतन अत्यंत गहरा और दूरदर्शी था। साध्वी उर्मिला कुमारी जी ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ ने अपनी विलक्षण बुद्धि से खूब साहित्य का सृजन किया। प्रेक्षाध्यान और जीवन-विज्ञान के रूप में स्वस्थ जीवन जीने और स्वयं के भीतर देखने की कला सबको दी। इस अवसर पर साध्वी ज्ञानयशाजी और साध्वी रितुयशा जी ने सुमधुर गीत से भावांजलि अर्पित की। साध्वी मुधुलयशा जी ने आचार्य महाप्रज्ञ जी के विविध जीवन प्रसंगों का उल्लेख किया। इस अवसर पर मुमुक्षु बहन राजल खाटेड़, तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल, महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला संकलेचा, तेयुप स्वर संगम, महिला मंडल, सारिका बागरेचा, चंपालाल बालड़, गीता छाजेड़ और सोहनलाल वडेरा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ सभा मंत्री महेंद्र बैद ने किया।